Breaking News

इलाहाबाद में हत्याओं का सिलसिला जारी : रविवार भोर गेहूं के खेत मे मिली मां बच्चे की लाश

यूपी के इलाहाबाद  (सोरांव ) में हत्याओं का सिलसिला जारी है : रविवार भोर गेहूं के खेत मे मिली मां बच्चे की लाश, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जैसे ही थाने पहुची, घटनास्थल पर आईजी रमित शर्मा , पुलिस कप्तान आकाश कुलहरि ,एस पी गंगापार सुनील सिंह सीओ सोरांव जितेन्द्र गिरि सोरांव थानाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ ,होलागढ थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सहित सर्किल के इंचार्ज मौजूद रहे।  हालांकि कई घंटे मसक्कत के बात मृतिका तथा बच्चे की पहचान हो गई। मृतक महिला का नाम शीला देवी पत्नी सुभाष पटेल निवासी थाना मउआईमा सकरामऊ हरिसेनगंज और  मृतक बच्चे का नाम हिमांशु है। बडी बहन काजल 10 वर्ष दूसरा भाई प्रियांशु है।  वादी सुभाष पटेल की तहरीर पर गांव के ही हवलदार के खिलाफ fir दर्ज किया गया है आरोपी फरार है


गौरतलब हो कि बच्चे संघ मायके को निकली विवाहिता की गला दबाकर हत्या। मामला सोरांव थाना अन्तर्गत रायपुर कल्याण शाहपुर टिकरी गांव का है मामला है ।

-बेटे के शव मिलने से सनसनी, हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। गेहूं के खेत मे मिले मां बेटे के शव।
किसान जब सुबह गेंहू काटने खेत पहुचे तक , खेत मे  मां बेटे की लाश देख कर हल्ला मचाया। यह घटना  सोरांव थाने के कल्याण शाह का पूरा गांव मे गेहूं के खेत में एक 25 वर्षीय महिला वह 3 वर्षीय लड़के की खेत मे लाश बरामद हुई !

 Co सोरांव ने दूरभाष पर वार्ता के दौरान बताया कि महिला का नाम शिला है जो सकारामऊ ,नहर ददौली की निवासी है ! हत्यारे करीबी है ऐसा प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है ,अभी जांच जारी है जल्द से जल्द हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे और घटना का खुलासा किया जायेगा! वही विधायक सोरांव जमुना प्रसाद ने घटना को गंभीर बताते हुवे गहरा शोक व्यक्त किया है और लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है!
सोरांव से संतोष कुमार की रिपोर्ट

No comments