Breaking News

खुशियों में ग्रहण : राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई छापेमारी

पटना। रेलवे होटल टेंडर मामले को लेकर राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। इसी बीच उन्होंने तेजस्वी यादव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। बता दें कि, लालू प्रसाद यादव के घर में अभी खुशियों का माहौल था क्योंकि बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन, सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी ने उनकी खुशियों में ग्रहण लगा दिया। 
गौरतलब है कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जब रेलमंत्री थे तो उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रांची और पुरी के रेलवे होटल का टेंडर सुजाता होटल के कोचर बंधुओं को दिया था। फिलहाल, लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में दोषी पाए जाने की वजह से रांची की जेल में कैद हैं।

No comments