Breaking News

केरल पहुंचा कठुआ का गुस्सा! दीवारों पर नोटिस- इस घर में छोटी लड़कियां

कठुआ गैंगरेप मामले में केरल में लोगों का गुस्सा भारतीय जनता पार्टी पर उतर रहा है। कुछ घरों के बाहर ऐसे पोस्टर लगे देखे गए जिनमें बीजेपी का नाम हैशटैग बलात्कारी जनता पार्टी के साथ लिखा गया। अजीब तरीक से चलाए जा रहे इस अभियान में लिखा गया है कि ''इस घर में 10 साल से कम उम्र की लड़कियां हैंं...


कठुआ गैंगरेप मामले में केरल में लोगों का गुस्सा भारतीय जनता पार्टी पर उतर रहा है। कुछ घरों के बाहर ऐसे पोस्टर लगे देखे गए जिनमें बीजेपी का नाम हैशटैग बलात्कारी जनता पार्टी के साथ लिखा गया। अजीब तरीक से चलाए जा रहे इस अभियान में लिखा गया है कि ”इस घर में 10 साल से कम उम्र की लड़कियां हैंं, इसलिए वोट मांगने वाले बीजेपी के उम्मीदवार दूर रहे।” बीजेपी के खिलाफ केरल में विरोध अभियान ऐसे समय जोर पकड़ रहा जब जल्द ही यहां की चेंगन्नूर सीट के लिए उपचुनाव होना है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक केसरिया धोती पहनने वाले, हाथों में कलावा और माथे पर तिलक लगाकर निकलने वाले बीजेपी समर्थकों या संघमित्रों को जनता के द्वारा खारिज किया जा रहा है। कुछ पोस्टरों में लिखा जा रहा है कि वोट मांगने वाले बीजेपी समर्थक अपने पर्चे बाहर छोड़ दें। खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो पाया था कि बीजेपी के इस तरह पुरजोर विरोध करने के इस तरीके के पीछे किसका हाथ है।






“Leave your leaflets outside the gate. Vote-seeking BJP members please do not enter the house, we have under-10 girls”

Malayalis are posting pictures of variants of this poster on Facebook, as a protest against and 👊
फिलहाल बीजेपी के आला नेताओं की तरफ से इस बारे में अभी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई। पोस्टरों में मलयालम भाषा में संदेश लिखे गए हैं और अब इन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। बता दें कि इसी वर्ष जनवरी में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर कई दिनों तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। पुलिस की चार्जशीट में बच्ची की निर्ममता की बात सामने आने के बाद से देश भर में कठुआ मामले पर गुस्सा देखा जा रहा है। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। कठुआ के इसी मामले को लेकर फेसबुक पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर केरल में कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कोच्चि की शाखा के असिस्टेंट मैनेजर विष्णु नंदकुमार को नौकरी से निकाल दिया है। विष्णु नंदकुमार ने कठुआ मामले पर फेसबुक आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी।

No comments