Breaking News

सवर्णों के भारत बंद के दौरान देशभर में प्रदर्शन, आंशिक असर

नयी दिल्ली। दलित आंदोलन के बाद आरक्षण मुद्दे को लेकर सवर्णों ने भारतबंद बुलाया है। इसके मद्देनजर गृहमंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। 2 अप्रैल को हुई हिंसा के मद्देनजर सरकार ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में धारा 144 लगा दी है। साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। बिहार में सवर्णों ने श्रमजीवी एक्सप्रेव को रोक लिया है। 
एक बार फिर से बिहार प्रशासन लाचार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान बिहार में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर व मुरैना में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। साथ ही भोपाल और सागर में धारा 144 लागू लगी हुई है। 

No comments