Breaking News

आसाराम बापू पर फैसला और सजा LIVE: आसाराम को उम्र कैद

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आसाराम बापू पर जोधपुर के बाहरी इलाके में स्थित अपने आश्रम में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए गए थे।




 Verdict LIVE UPDATES:नाबालिग से रेप मामले में आसाराम बापू पर फैसला सुनाया जा चुका है। इस मामले में आसाराम दोषी करार हुआ है। आसाराम समेत 5 में से तीन आरोपियों को भी दोषी करार दिया गया है। दो सह आरोपियों को बरी कर दिया गया है। आसाराम समेत बाकी दोषियों पर अभी सजा का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि आसाराम को कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है। कोर्ट में आसाराम सहित तीनों आरोपियों की सजा पर बहस जारी है। उम्र का हवाला देकर आसाराम के वकीलों ने कम सजा की मांग की है। पीड़िता ने भी मुआवजे के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। आसाराम की तरफ से 14 वकीलों की फौज कोर्ट में बहस कर रही है।

आसाराम को दोषी करार दिये जाने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि, ‘आसाराम दोषी करार दिए गए। हमें इंसाफ मिला है। इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों को हम धन्यवाद करते हैं।’ वहीं आसाराम की प्रवक्ता ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई के लिए अपने लीगल टीम से चर्चा कर रहे हैं, हमें अपनी न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।
Asaram Bapu Verdict Live Updates: 
-आसाराम को उम्र कैद की सजा
– फैसला सुन आसाराम की तबियत बिगड़ने की बात सामने  आ रही है। एहतियातन तौर पर जेल परिसर में एम्बुलेंस मंगवाई गई है। एम्बुलेंस जेल परिसर में पहुंच भी चुकी है।
– आसाराम की सजा पर बहस पूरी हो चुकी है। जज मधुसूदन शर्मा ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। किसी भी वक्त आसाराम पर सजा का ऐलान हो सकता है। आसाराम के साथ ही बाकी तीनों दोषियों की सजा का ऐलान भी आज ही होगा।
– कोर्ट में आसाराम सहित तीनों आरोपियों की सजा पर बहस जारी है। उम्र का हवाला देकर आसाराम के वकीलों ने कम सजा की मांग की है। पीड़िता ने भी मुआवजे के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। आसाराम की तरफ से 14 वकीलों की फौज कोर्ट में बहस कर रही है।
–  फैसले पर राजस्थान के पूर्व सीएम ने कहा है कि अब वक्त आ गया है जब लोग संतों और धोखेबाजों में फर्क करना सीख लें। आसाराम जैसे लोगों ने विश्व में भारत की छवि को धूमिल करने का काम किया है।
– फैसला आने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि, ‘आसाराम दोषी करार दिए गए। हमें इंसाफ मिला है। इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों को हम धन्यवाद करते हैं।’
– जोधपुर कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा ने फैसला लिखना शुरू किया। आसाराम अपने वकीलों के साथ मौजूद। फैसले से पहले बैरक में 15 मिनट तक पूजा करता रहा आसाराम। आसाराम ने चिट्ठी लिखकर अपने भक्तों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
– आसाराम केस में मुख्य गवाह महेंद्र चावला ने कहा है कि, ‘मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। आसाराम को जरूर सजा मिलेगी। ऐसे बलात्कारी को फांसी पर लटका देना चाहिए। मेरी जान को खतरा है। मुझे अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत है।’
– नाबालिग के साथ यौन शोषण मामले में आसाराम के साथ सह आरोपी शिवा, शरतचंद और शिल्पी भी जोधपुर सेंट्रल जेल में बने कोर्ट पहुंचे।
– आसाराम की रिहाई के लिए वाराणसी में उसके समर्थक यज्ञ कर रहे हैं। अहमादाबाद के आसाराम आश्रम में भी रिहाई के लिए हवन चल रहा है।
– जोधपुर सेंट्रल जेल में बने कोर्ट में जज  पहुंच गए हैं। कुछ देर में फैसेल का ऐलान हो जाएगा।
– फैसले से पहले फूलों की माला के साथ आसाराम का एक समर्थक जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंच गया। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए उस शख्स को हिरासत में ले लिया है।


No comments