Breaking News

"NCZCC : स्वच्छता पखवाड़े में बाल प्रतिभागियों ने बिखेरे अपने सपनों के रंग

इलाहाबाद 17 अप्रैल, 2018  | उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, इलाहाबाद में 16 से 30 अप्रैल, 2018 तक केंद्र परिसर में मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का द्वितीय दिवस था।  इस पखवाड़े के अंतर्गत केंद्र परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने अपने स्तर से अपने श्रम से इस पखवाड़े को अभिसिंचित किया तथा इस अभियान के सार्थक सन्देश और सोच अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से बाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। 



इसी क्रम में आज कक्षा 09 से 12 तक के बच्चों ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, एम०पी०वी०एम० गंगागुरुकुलम और मोती लाल इण्टर कॉलेज ने प्रतिभाग करने हेतु बच्चे और उनके मार्गदर्शन हेतु अध्यापक भेज इस सफल बनाने की दिशा में सार्थक सहयोग दिया। बच्चों ने स्वच्छता और स्वच्छ भारत की अभिकल्पना करते हुए अपने अभिनव विचारों से अभिसिंचित पोस्टर्स बनाये। श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र श्री अश्वनी सिंह ने अपने पोस्टर में नारा लिख जनजागृति फ़ैलाने के उद्देश्य से लिखा "आओ मिल जुलकर एक काम करें.... रोज़ आधे घण्टे की सफाई अपने नाम करें.." तो वहीँ मोती लाल नेहरू इण्टर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा काजल मौर्या ने अपने पोस्टर में स्वच्छता का सन्देश देते हुए ऊपर नारा लिखा की "हम सब ने यह ठाना है, भारत स्वच्छ बनाना है.... " इसी क्रम में गंगा गुरुकुलम के कक्षा 9 के छात्र श्री सुरेंद्र कुमार सोनार ने अपने पोस्टर पर नारा लिखा की " स्वच्छता देवभक्ति के सामान है.... " इस अवसर अध्यापिकाओं में सोनी सिंह एवं  आकांक्षा पांडेय बच्चों के मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहीं। 


कल केंद्र प्रांगण में कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों के लिए निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रवेश निःशुल्क है। इन सभी बाल प्रतियोगिताओं का परिणाम 30 अप्रैल 2018 को केंद्र में प्रेक्षागृह में सम्मान समाहरोह के अंतर्गत घोषित होगा एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

No comments