Breaking News

शबे बारात : सामाजिक व धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसायटी ने नगर निगम पर मुस्लिम क्षेत्रों की उपेक्षा का लगाया आरोप*

*सामाजिक व धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसायटी ने नगर निगम पर मुस्लिम क्षेत्रों की उपेक्षा का लगाया आरोप*। शबे बरात मे सिर्फ एक दिन का समय रह गया है लेकिन अभी तक मुसलिम क्षेत्रों की दयनीय स्थिति को कोइ भी देखने नहीं आया।शहर का ज़्यादातर इलाका सिवर लाइन की वजह से खुदा पड़ा है।


सफाई करमचारी भी सफाई नहीं कर पा रहे हैं।खोदी गई सड़कों और गडढों मे गिरने के अन्देशा अलग से है।उम्मुल बनीन सोसाइटी ,अनजूमन गुन्चा ए क़ासिमया,शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी की संयुक्त बैठक मे नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर मुसलिम तन्ज़ीमो मे भारी नाराज़गी है।उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव सै०मो०असकरी ने कहा की 1मई मंगलवार को शबे बरात का र्पव मनाया जाएगा लोग अपन पुरखों की क़बरों पर फातेहा पढ़ने जाएंगे वही दरगाहों मज़ारों और इमाम बारगाहों पर भी चराग़ाँ करने जाते हैं।लेकिन जिस तरह सड़कों की खौदाई हो रही है और गलियों मे चलना मुश्किल है ऐसे मे लोगों को काफि दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। शाहिद अब्बास ने दरियाबाद, रसूलपुर, करैलाबाग़,करैली, अकबरपुर, रौशनबाग़,बख्शी बाज़ार, अटाला, बैदनटोला,दायरा शाह अजमल,रानी मण्डी, सब्जी मण्डी, हटिया, मिनहाजपुर,रजापुर आदि क्षेत्रों में साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था,चूना छिड़काव के साथ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।शिया सुन्नी इत्तेहाद कमैटी के अध्यक्ष किताब अली ने चकिया कब्रिस्तान, कालाडाड़ा कब्रिस्तान, हसन मंज़िल कब्रिस्तान, अकेलवाआम कब्रिस्तान, अकबरपुर कब्रिस्तान,गुलाब बाड़ी कब्रिस्तान मे प्रकाश व्यवस्था के साथ पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

No comments