Breaking News

लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या, मोदी और योगी सरकार बेरोज़गार युवाओं पर ढा रही जुल्म....विष्णुकान्त पाण्डेय

केंद्र व् प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली  सरकार  जनता पर कर रही मनमानी।चुनाव के समय लोगों को लोक लुभावनी  बातों का लॉलीपॉप दिखाकर सत्ता हासिल करके मोदी और योगी सरकार युवाओं पर लगातार जुल्म ढा रही है। चुनाव में किये गये नौकरी देने के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर  लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों युवाओं पर बर्बर लाठी चार्ज व पुलिस फायरिंग पर  विष्णु कान्त पांडेय, प्रदेश सचिव,(युवा) कांग्रेस , प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। लाठी चार्ज में दर्जनों युवाओं सहित महिला अभ्यर्थियों को गंभीर चोटें आयी हैं।

  बीएड टीईटी अभ्यर्थियों को बार-बार योगी सरकार द्वारा गुमराह करने के चलते युवा बेहद आक्रोशित हैं जिससे मौजूदा हालात् पैदा हुए हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि सरकार की मंशा इन्हें नौकरी देने की है ही नहीं । गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि सरकार चाहे तो इन्हें नौकरी टीईटी 2011 के विज्ञापन के आधार पर दे सकती है तब कानूनी तौर पर इन्हें नौकरी देना संभव है। परन्तु इस पर निर्णय लेने के बजाय योगी सरकार ने युवाओं को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि एक साल से ज्यादा समय में योगी सरकार द्वारा पूर्व सरकार की भी एक भी भर्ती को अभी तक पूरा नहीं किया गया है और कोई भी नई भर्ती नहीं निकाली गई है। लेकिन अभी तक सभी चयन आयोगों ने सही तरीके से काम करना भी शुरू नहीं किये हैं। पुरानी परीक्षायें भी बार-बार टाली जा रही हैं। उन्होंने योगी सरकार प्रतियोगी छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है।केंद्र में मोदी सरकार युवाओं को लेकर बड़ी संजीदा है लेकिन रोजगार देने के नाम पर चुप्पी साध लेती है।आज देश की जनता व् युवा केंद्र और प्रदेश की सरकार से ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

No comments