सरकारी वकीलों की नियुक्ति में हुईं धांधली के विरुद्ध महाधिवक्ता कार्यालय पर प्रदर्शन, जाँच की मांग
प्रातःकाल न्यूज़ नेटवर्क
इलाहाबाद। भाजपा से जुड़े उपेक्षित अधिवक्ताओं द्वारा सरकारी वकीलों की नियुक्ति में कई गयी धांधली के विरुद्ध महाधिवक्ता कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। उपवास/धरना कार्यक्रम पूर्व उपाध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन आचार्य राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता व उदय शंकर तिवारी के संचालन में दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक प्रतिदिन महाधिवक्ता कार्यालय अम्बेडकर भवन पर अनवरत जारी है। इस दौरान उपस्थित सूचित टंडन,अमित कुमार दुबे, कमल शुक्ल, छोटे बिंद, मुकुल पांडेय, रजनीश पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, गोपाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार तिवारी, अजय कुमार द्विवेदी,संतोष सिंह, ऊष्मा मिश्रा, शमीर गर्ग, नीरज कुमार त्रिपाठी आदि ने संकल्प दोहराया ।
2-एक व्यक्ति-एक पद का फार्मूला लागू किया जाय
3-गैर दलों के वकीलों की सिफारिश करने वाले संघ/भाजपा नेताओं की निष्ठा/भूमिका की जाँच की जाय

एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला लागू करने की मांग
पूर्व उपाध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन आचार्य राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता व उदय शंकर तिवारी कहाकि प्रदेश सरकार को कुछ पदाधिकारियों ने गुमराह किया है। सूची में पार्टी के आस्थावान, कर्मठ अधिवक्ताओं का नाम शामिल नहीं किया गया,जो जाँच का विषय है। धरनारत अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संघ एवं भाजपा से जुड़े जिन पदाधिकारियों ने सूची देने में गड़बड़ी की है उनकी जांच की जाय एवं पुनः सूची में संशोधन कर पार्टी के निष्ठावान अधिवक्ताओं को समायोजित किया जाय। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने जय श्री राम के उदघोष से कार्यक्रम शुरू किया और प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के जयकारे भी लगाए।अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांग
1-सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति में की गई धांधली की जांच की जाय2-एक व्यक्ति-एक पद का फार्मूला लागू किया जाय
3-गैर दलों के वकीलों की सिफारिश करने वाले संघ/भाजपा नेताओं की निष्ठा/भूमिका की जाँच की जाय

No comments