Breaking News

लोक कल्याण मेला का हुआ शुभारम्भ, जिलाधिकारी ने उत्कृष्ठ व्यवस्था के लिए सूचना विभाग इलाहाबाद की टीम को दी बधाई

 इलाहाबाद।  उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में  मुख्यालय स्तर पर  लोक कल्याण मेले का जिलाधिकारी  सुहास एल.वाई. एवं भाजपा के महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इससे पूर्व मेले का आयोजन ब्लाक एवं तहसील स्तर पर किया गया था।



इस मेला में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ को प्रदर्शित करते हुए स्टाल लगाये गये जिसमें योजनाओ से सम्बन्धित जानकारी ऩिःशुल्क पम्पलेट, बुकलेट के माध्यम से लोगो दी जाती रही।                  उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित लोक कल्याण मेला के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने इस आयोजन के लिए सूचना विभाग इलाहाबाद की टीम को बधाई दी। उन्होने कहा कि लोक कल्याण मेला के माध्यम से लोगो को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी सुगम एवं सहज रूप से मिल रही है।


 उन्होने कहा कि लोक कल्याण मेला को ब्लाको में लगाया है। उन्होने कहा कि आगामी कुम्भ को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रतिदिन 2000 शौचालय का निर्माण किया जा रहा है तथा कुम्भ से पूर्व ओडीएफ के लक्ष्यो को पूरा करने का संकल्प लिया गया है। उन्होने कहा कि शहर के प्रत्येक गांव एवं मजरे में विद्युत दिये जाने के संकल्प को पूरा करने में लगे हुए है। उन्होने कहा कि लगभग 600 करोड़ के प्रोजेक्ट के माध्यम से इस संकल्प को वर्ष 2019 के अन्त तक पूरा किया जायेगा। उन्होने कहा कि इस संकल्प से हर गांव एवं मजरे में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने बताया कि गरीबो लोगो के बीमार होने पर उनके इलाज के लिए अब आयुष्मान भारत योनजा के माध्यम से गरीब लोगो 5 लाख रूपये तक अस्पतालो में निःशुल्क इलाज किया जायेगा। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब लोगो को अस्पतालो में इलाज कराने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसानो की हितो एवं बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने में भी निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो से कहा कि अपेक्षा उन्हीं से की जाती है जो काम करते है और हम जनता की अपेक्षाओं को आदर करते हुए उनकी मूलभूत जरूरतो को पूरा करने का प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि शहर मे विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे है जिससे जगह पर अवरोध होने जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने जनता को भरोसा दिलाया कि इन निर्माण कार्यो को पूरा होने से शहर में विभिन्न समस्याओं का अंत हो जायेगा। उन्होने कहा कि आगामी कुम्भ में आने वाले लोग भी शहर के बदलाव की तारीफ करने से नही चूकेंगे। उन्होने कहा कि हम कुम्भ के पूर्व शहर मे आने वाले लोगो को ऐसा माहौल देंगे, वे इन्हे हमेशा अपनी स्मृतियों में याद रखेंगे।

 भाजपा के महामंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक कल्याण मेला का आयोजन बहुत सहारनीय कार्य है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ को आम जनता तक पहुंचाकर उसे योजनाओ से लाभिवन्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार लक्ष्य पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोडकर देश के विकास मे सहयोग बनाना है। उन्होने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर केन्द्र एवं राज्य सरकार चल रही है।




      उप निदेशक सूचना डॉ. संजय राय ने अतिथियो को सम्मानित करते हुए कहा कि सूचना विभाग के द्वारा पूर्व मे अन्त्योदय मेला का भी आयोजन सभी ब्लाको में सफलातापूर्वक आयोजित किया गया था जिसमें लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण मेला को भी उसी तर्ज पर सूचना विभाग के द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी विभिन्न निःशुल्क प्रचार साहित्यो के वितरण कर लोगो को दी गयी। उन्होने कहा कि चौपाल में मा. मंत्रिगणों के द्वारा लोगो की समस्याओ को सुना गया एवं लोगो के द्वारा अपनी भाषा में सहजरूप से अपनी समस्याओ को मा. मंत्रिगणो के सामने रखा गया। उन्होने कहा कि लोक कल्याण मेला 08 मई 2018 तक चलेगा जिसमे विभागो के द्वारा लगाये स्टाल के माध्यम से लोगो को योजनाओ के बारे में जानकारी दी जायेगी। उप निदेशक सूचना ने अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

      कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी ने मेला में लगे स्टालो में जाकर हर स्टाल में लगे कर्मचारियो से स्टाल में दी जा रही जानकारियो से अवगत हुए। उन्होने स्टाल मे लगे कर्मचारियो से कहा कि लोगो को योनजाओ की जानकारी सरल भाषा एवं सहज तरीके से दी जाय। मेला में पशुपालन, कृषि, सिचाई, बाल पुष्टाहार, सूचना आदि विभागो के द्वारा स्टाल लगाये गये है। सूचना विभा के द्वारा लगाये गये स्टाल से सरकार के द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी निःशुल्क प्रचार साहित्यो के माध्यम से दी गयी।

No comments