Breaking News

इजराइल के PM नेतन्याहू ने कहा, ईरान ने पार कर दी है लक्ष्मण रेखा

यरुशलम। इजराइल पर हमला करने की कोशिश करने वालों को गंभीर चोट पहुंचाने की कसम खाते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने लक्ष्मण रेखा पार कर ली है। इजराइली सेना और रक्षा मंत्री अवीगदोर लिबरमैन ने दावा किया कि रात भर चला संघर्ष ईरान की सैन्य क्षमताओं के लिए करारा झटका है। यह ईरान और इजराइल की सेना के बीच हुआ अभी तक का सबसे बड़ा हमला है।

इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि इजराइल के उत्तरी क्षेत्र में ईरान की ओर से कई रॉकेट दागे जाने के बाद बदले की कार्रवाई के तहत यह अभियान चलाया गया। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि ईरान ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। हमने उसके तहत ही यह कार्रवाई की। आईडीएफ ने सीरिया में ईरानियों को निशाना बनाते हुए व्यापक हमला किया। इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि इजराइल तक कोई रॉकेट नहीं पहुंच पाया और हमारी नीति स्पष्ट है। हम ईरान को सीरिया में सैन्य उपस्थिति बढाने नहीं देंगे।

No comments