Breaking News

पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी के स्थान पर निबंध का पेपर वितरित,परीक्षा निरस्त, तीन सदस्यी टीम करेगी जाँच

इलाहाबाद: पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी के स्थान पर  निबंध का पेपर बाँट दिया गया। इस चूक के चलते परीक्षार्थी सड़क पर उतर आये। वही आयोग ने  गंभीरता दिखाते हुए परीक्षा  निरस्त कर दी और तीन सदस्यी टीम गठित कर जाँच का आदेश दिया है।

गौरतलब हो कि कल से आयोग की पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा शुरू हुई। जिसमे सामान्य अध्ययन के पेपर के दौरान ही कल एक परीक्षार्थी कॉपी लेकर भागने में सफल रहा।आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उसके नाम सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।वही आज पहली मीटिंग की चल रही परीक्षा  जीआईसी में सामान्य हिंदी की जगह हिंदी निबंध का प्रश्न पत्र बाँट दिया गया।

जिसको लेकर छात्र भारी संख्या में  सड़क पर उतर कर आंदोलन करने लगे,छात्रों ने अध्यक्ष के आवास पर भी घेराव किया।छात्रों ने सामान्य हिंदी और निबंध के प्रश्न पत्र को निरस्त करने की माँग की।अंततः दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई।

 आयोग पर जाकर नारेबाजी की ,आयोग पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गईं।पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां चटकाई।अवनीश पाण्डेय (मीडिया प्रभारी प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति)ने कहा कि अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव के रहते कोई भी परीक्षा न हो और उन पर  एफआईआर दर्ज हो।जो कि आयोग की अनुशासन हीनता व् लापरवाही के कारण छात्रों को सजा भुगतना पड रहा है।आगमी कई परीक्षाओं के मद्देनजर प्रतियोगियों ने परीक्षा टलवाने की भी माँग आयोग से किये थे ,लेकिन आयोग ने नहीं माना।पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव की मानसिकता के अनिरुद्ध यादव को भी जेल होनी चाहिए,नहीं तो ऐसे ही आयोग की छीछालेदर होती रहेगी और प्रतियोगी आंदोलन के मजबूर रहेंगें।
रिपोर्ट-सूर्य मणि दुबे (इलाहाबाद)

बुलंदशहर सी ओ ट्रैफिक प्रीति सिंह से  बीजेपी नेता ने बदतमीजी । और सी ओ प्रीति सिंह ने नेता की बोलती बंद। नेता जी धरने पर बैठे।
Whatsapp News group Nab..9451721210

सादर अनुरोध*

*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*

https://twitter.com/pratahkalexpre1 हैंडल

*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*

http://www.facebook.com/प्रातःकाल-एक्सप्रेस-677134065721563

*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*

https://plus.google.com/u/0/107915569583120715775 पर

*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*

https://www.youtube.com/channel/UC44sEw8Lyd8FUxmwP_er0mg

*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments