भव्य अंदाज में शुरू हुई ‘लागल रहा बताशा’ की शूटिंग शुरू
भोजपुरी फ़िल्म जगत में भी इन दिनों लीक से हटकर बन रही फिल्मों का चलन शुरू हो गया है । इसी कड़ी में एक अनोखी प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ के पहले चरण की शूटिंग मुम्बई में शुरू हो चुकी है। फिल्म की यूएसपी इसकी अजोबोगरीब पटकथा होगी। पहली बार इस फिल्म में यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ बताशा चाचा मनोज टाइगर नजर आयेंगे, इस वजह से भी फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ पर पूरे इंडस्ट्री की नजर है। इस फिल्म का निर्माण वी क्लासिक मूवीज प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले की जा रही है।
वहीं, फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ के निर्माता संजीव कुशवाहा और निर्देशक आलोक सिंह ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा में नया परिवर्तन करने के सार्थक प्रयास को अमली जामा पहनाना हमारा उद्येश्य है, जिसके लिए हम यह प्रयास कर रहे हैं। हमारी पहल है कि भोजपुरी सिनेमा को साफ सुथरी मनोरंजक फिल्म देना, ताकि पूरे परिवार के साथ फिल्म देख सकें। पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आने वाले संजीव कुशवाहा ने फिल्म को लेकर कहा कि हम इस फिल्म के जरिये परिवर्तन की पहल कर रहे हैं,ताकि भोजपुरी फिल्मों को पूरे परिवार के साथ लोग देखें।
उन्होंने कहा कि डबल मीनिंग वाली फिल्मों के कारण आज भोजपुरी की बहुत बदनामी होती है। यही वजह है कि आज भोजपुरी सिनेमा को हीनता के नजर से देखा जाता है और लोग परिवार के साथ बैठकर इसे नहीं देखते हैं। मगर हम इस ट्रेंड को फिल्म‘लागल रहा बताशा’ से बदलेंगे। इसके लिए हमने बहुत प्लानिंग भी की है। हम अश्लील फिल्मों से अलग ऐसी फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं,जिसे म्ल्टीप्लेक्स में भी रिलीज किया जायेगा। संजीव ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म की कहानी काफी मजेदार और इंटरटेनिंग है। निर्देशक आलोक सिंह ने बताया कि इसी महीने देवरिया में फ़िल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। फ़िल्म के लेखक खुद मनोज टाइगर ही हैं जबकि संगीतकार ओम झा हैं और प्रचारक रंजन सिन्हा व उदय भगत।
फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ लागल रहा बताशा में बताशा चाचा मनोज टाईगर के साथ यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, नचनिया फेम अविनाश द्विवेदी, संजय पांडे, आनंद मोहन , प्रकाश जैस,संतोष श्रीवस्तव, के के गोस्वामी, विनोद मिश्रा,धामा वर्मा, दिलीप पांडे , महेश आचार्य , सी पी भट्ट, संतोष पहलवान, सोनू पांडेय आदि मुख्य भूमिका में हैं।


No comments