Breaking News

जम्मू - कश्मीर में आज तत्काल प्रभाव से राज्यपाल शासन लागू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से मंजूरी मिलने के बाद जम्मू - कश्मीर में आज तत्काल प्रभाव से राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि बेहद आश्चर्यजनक तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने कल खुद को प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा - पीडीपी गठबंधन से अलग कर लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने सरकार से समर्थन वापस लेते हुए कहा था कि राज्य में बढ़ती कट्टरता और आतंकवाद के बीच सरकार में बने रहना असंभव हो गया है।

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद राज्यपाल एन . एन . वोहरा ने राष्ट्रपति को भेजे गये एक पत्र में राज्य में केन्द्र का शासन लागू करने की सिफारिश की थी। इसकी एक प्रति केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी गयी थी। राष्ट्रपति ने वोहरा कि सिफारिश को मंजूरी दे दी है , जिसके बाद आज तत्काल प्रभाव से प्रदेश में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है।

नई सरकार के गठन की संभावना नजर नहीं आने के बीच, अगर आठवीं बार राज्यपाल शासन लागू होने की स्थिति बनती है तो यह चौथा मौका होगा जब एन एन वोहरा के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर में केन्द्रीय शासन लगाया जाएगा। ।पूर्व नौकरशाह वोहरा 25 जून 2008 को राज्यपाल बने थे। भाजपा ने आज पीडीपी के साथ तीन साल पुराना गठबंधन तोड़ते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते आतंकवाद और कट्टरपंथ को देखते हुए सरकार में बने रहना असंभव हो गया है।

No comments