महिलाओं के लिए खुशखबरी, GST से सैनिटरी नैपकिन को बाहर
जीएसटी काउंसिल की 28 वीं बैठक में कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई और कई बड़े फैसले गए गए हैं। इस बैठक में सरकार में महिलाओं के पक्ष में निर्णय लेते हुए जीएसटी से सैनिटरी नैपकिन को बाहर कर दिया गया है। यानी अब सैनेटरी नैपकिन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे पहले इस पर 12 प्रतिशत टैक्स था। इसके अलावा परिषद 28% स्लैब से कई वस्तुओं की दर में कमी करने के लिए मंजूरी दे दी है। वैसे परिषद ने सरल रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया भी मंजूरी दे दी है। दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चीनी उपकर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया
सैनिटरी नैपकिन टेक्स फ्री करने की मांग काफी दिन से उठ रही थी। इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए समय- समय पर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान खीचते रहै है। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन के प्रमोशन के दौरान सबसे पहले उन्हें मांग की थी कि महिलाओं के लिए आवश्यक पैड पर कोई टेक्स नहीं लगना चाहिए

No comments