Breaking News

अटलजी का सपना साकार करेंगे मोदी और इमरान खान: अब्दुल्ला

श्रीनगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयीजी को याद करते हुए फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अटलजी चाहते थे कि हिन्दुस्तान हर किसी का हों। वह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ दोस्ती करना चाहते थे, दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्तों को अटलजी देख नहीं सके। अब्दुल्ला ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि मौजूदा सरकार और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मिलकर अटलजी के सपनों को साकार करेंगे और यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
He wanted India to be everybody's. He also wanted to strike up a friendship with Pakistan. Unfortunately he couldn't see that. I hope that the current govt & Pakistan's Imran Khan govt fulfill his dream, that will be a true tribute to him: Farooq Abdullah
Twitter Ads info and privacy

बता दें कि अटलजी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां पर वाजपेयीजी के समर्थक देशभर से आए हुए हैं और उनके अंतिम दर्शन करने का प्रयास कर रहे है। ऐसा कहा जा रहा है कि जैसे- जैसे वक्त बितेगा वैसे-वैसे लोगों का तांता बढ़ता जाएगा। वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

No comments