पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना नहीं: मौसम विभाग
शिमला। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मध्य और नीचली पहाड़ी के कुछ स्थानों पर एवं ऊंचाई वाले दूरदराज के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
निदेशक ने बताया कि हाल में जारी किये गये मौसम अनुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। चंबा, कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर जिलों में आज हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। रविवार शाम से होने वाली भारी बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तबाही मची और कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी थी।

No comments