सीएलपीए ने किया न्यायमूर्ति आरडी खरे का अभिनंदन
इलाहाबाद। क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन हाईकोर्ट (सीएलपीए) की ओर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश दयाल खरे का अभिनंदन किया गया। न्यायमूर्ति खरे शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव और बार के अध्यक्ष इंद्र कुमार चतुर्वेदी ने माल्यर्पण कर न्यायमूर्ति आरडी खरे का अभिनंदन किया। तमाम अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति खरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरानन्यायमूर्ति खरे ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बहुत ही जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ किये गए कार्य के कुछ संस्मरण भी अधिवक्ताओं से साझा किए।
अध्यक्षता सीएलपीए के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन संयुक्त सचिव प्रशासन आशुतोष तिवारी ने किया। समारोह में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव, ओ पी सिंह वीरेश मिश्रा, सीएलपीए के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव बब्बन सिंह राठौर, एस पी तिवारी, एन के शर्मा, इंद्र कुमार चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंघल, राजकुमार गौतम, बृजेश सहाय, आशुतोष तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय, सर्वेश दुबे, राकेश श्रीवास्तव, मनीष द्विवेदी समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।।

No comments