इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब की तीसरी जीत*
इलाहाबाद । ज़िला फुटबाल संघ के तत्वावधान में कैंट मैदान सदर बाजार पर आज खेले गए स्व संतोष सिंह सीनियर डिवीज़न फुटबाल लीग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने हरि स्पोर्टिंग को 2-0 से हराकर कर पूर्ण अंक अर्जित किये।
मैच का पहला हाफ में इलाहाबाद स्पोर्टिंग के फारवर्ड खिलाड़ी उबैद अकरम खान ने बाये छोर से तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए शानदार क्रास किया, जिस पर कार्तिकेय दुबे ने गोल कर 1-0 से आगे कर दिया , पहले ही हाफ के 15 वे मिनट में इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब के अंकित तिवारी के पास पर दिव्यांश श्रीवास्तव ने 30 गज़ से बेहतरीन किक से गोल कर इलाहाबाद स्पोर्टिंग को 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमो ने कई प्रयास किये, किन्तु किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नही प्राप्त हुई। अंत मे इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब 2-0 से विजयी रही।
आज के मैच में योगेश चंद्र, अरविंद श्रीवास्तव एंव युगल किशोर निर्णायक रहे। दिनांक 13.09.2018 से 17.09.2018 तक लीग के मैचेस सदर बाजार में दधिकांदो मेले के कारण स्थगित कर दिया गया है।
कल दिनांक 11.09.2018 का मैच जी टी ए के एक खिलाड़ी के घर मे हुई मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था।

No comments