Breaking News

उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा वार्षिक कलेंडर जारी

भारतीय वॉलीबाल महासंघ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन ने विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित की जाने वाली प्रदेशीय चयन/ट्रायल प्रतियोगिता हेतु तिथि व स्थान का निर्धारण करते हुए अपना वार्षिक कलेंडर जारी कर दिया है।
 उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन आर०पी०शुक्ला ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छे खेल प्रदर्शन के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रदेशीय टीम का चयन किया जाएगा।चयनित खिलाड़ी भारतीय वॉलीबाल महासंघ के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश राज्य की वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता हेतु निर्धारित तिथि व स्थान निम्नानुसार है:------
(1.) *मिनी बालक/बालिका (अंडर-14)*
दिनांक-16 नवंबर 2018 लखनऊ.
(2.) *सब जूनियर बालक (अंडर-16)*
दिनांक-11 नवंबर 2018 मैनपुरी.
(3.) *सब जूनियर बालिका (अंडर-16)*
दिनांक-10 नवंबर 2018 कानपुर.
(4.) *जूनियर बालक (अंडर-18)*
दिनांक-18 नवंबर 2018 शाहजहाँपुर.
(5.) *जूनियर बालिका (अंडर-18)*
दिनांक-25 नवंबर 2018 रायबरेली.
(6.) *यूथ बालक (अंडर-21)*
दिनांक-14 जनवरी 2019 बनारस.
(7.) *यूथ बालिका (अंडर-21)*
दिनांक-7 जनवरी 2019 इलाहाबाद(प्रयागराज).
(8.) *67वी सीनियर स्टेट (पुरूष/महिला) वॉलीबाल चैंपियनशिप*
दिनांक-26 से 30 दिसंबर 2018 तक बनारस में प्रस्तावित.

No comments