Breaking News

यूपी अंडर 14 फुटबॉल : उत्तर प्रदेश टीम सेमीफाइनल में मणिपुर को देगी टक्कर

उत्तर प्रदेश अंडर-14 फुटबॉल टीम  30 नवम्बर को सेमीफाइनल में मणिपुर को देगी टक्कर देगी। कोकराझार असम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लीग के पहले मैच में कर्नाटक को 1-0 से , दूसरे मैच में केवीएस को 5-0 से, तीसरे मैच में गुजरात को 5-0 से हराकर में ग्रुप में टॉप करते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में पहुँची, जहाँ उत्तर प्रदेश का मैच राजस्थान से हुआ,  जिसमे उत्तर प्रदेश 3-0 से विजयी रही, क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश का मैच नवोदय विद्यालय से हुआ जिसमें ट्राईबेकर में उत्तर प्रदेश टीम 5-4 से विजयी होकर सेमीफइनल में प्रवेश किया, उत्तर प्रदेश टीम का सेमीफइनल मैच कल 30 नवंबर को मणिपुर से होगा।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के अब तक के शानदार प्रदर्शन में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के जर्रार अब्दुल्ला का सराहनीय प्रदर्शन रहा।

No comments