Breaking News

मध्यप्रदेश और मिजोरम में मतदान संपन्न, 75% लोगों ने किया

 मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिये हो रहे मतदान में बुधवार को 75% प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस दौरान तीन मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी। इसके अलावा, इस मतदान में कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीन भी खराब हुई। चुनाव के दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
राव ने बताया कि मतदान के दौरान आज बीमारी के कारण इंदौर, गुना और धार में एक एक कर्मचारियें की ड्यूटी पर मौत हो गयी । उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक तीनों मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से से हिंसा की खबर नहीं मिली है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

वहीं मिजोरम विधानसभा चुनाव में बुधवार को 75 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिया। चुनाव उपायुक्त सुदीप जैन ने यहां इस बाबत जानकारी दी। पूर्वोत्तर राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। राज्य में 7,70,395 मतदाता हैं जिनमें 3,94,897 महिला मतदाता भी शामिल हैं। चुनावी मुकाबले में 209 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें से 15 महिलाएं हैं। कुल 1,179 मतदान केंद्रों में से 47 ‘संवेदनशील’ हैं और इतने ही ‘अति संवेदनशील’ हैं।

No comments