Breaking News

हाईकोर्ट का फ्लाईओवर भी समय से पूरा होकर प्रयागराज की जनता को मिला*

सर्वोच्च न्यायालय के मा. न्यायमूर्ति श्री विनीत सरन के साथ प्रयागराज के मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल फ्लाईओवर पर सबसे पहले चले*
न्यायमूर्ति के साथ मण्डलायुक्त ने शहर के कई क्षेत्रों में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।


प्रयागराज।  कुम्भ कार्यो मे तय समयसीमा में पूरा होने वाला चार लेन का हाईकोर्ट फ्लाईओवर समय से पूर्ण होकर अपने दो लेन के साथ आमजन के प्रयोग के लिए चालू हो गया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मा. न्यायमूर्ति श्री विनीत सरन के साथ प्रयागराज के मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने चार लेन वाले हाईकोर्ट फ्लाईओवर के निर्मित दो लेन की सड़क पर सबसे पहले चलकर इसे परखा तथा आज से इसकी दो लेन प्रयागराज की जनता के लिए चालू कर देने के निर्देश दिये।

गौरतलब है कि  चार लेन का यह फ्लाईओवर अत्यन्त अल्प समय में 1325 मीटर की लम्बाई में निर्मित होने वाला एक रिकार्ड कार्य है, जिसे सेतु निगम ने अंजाम दिया है। इसकी बाकी दो लेन भी 26 नवम्बर से चालू कर दिये जाने की सम्भावना है। इस अत्यन्त महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के चालू हो जाने से मा. उच्च न्यायालय के सामने वाले चलने वाले ट्राफिक के जाम की समस्या से प्रयागराजवासियों को हमेशा के लिए मुक्ति मिल गयी है।
इस फ्लाईओवर पर मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल की कार में मा. न्यायमूर्ति ने चलकर इस ऐतिहासिक कार्य को परखा तथा इसके समय से पूर्ण हो जाने पर इस कार्य में लगे अभियन्ताओं, कर्मियों तथा प्रयागराजवासियों को बधाई दी। मण्डलायुक्त ने भी कुम्भ कार्यों में इस फ्लाईओवर को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए सेतु निगम के अधिकारियों को बधाई दी। चार लेन के इस फ्लाईओवर के दोनो तरफ सुरक्षा के लिए व्यू कटर लगाये जा रहे है, जिससे इस फ्लाईओवर से गुजरने का एहसास एक सामान्य सड़क में चलने जैसा होगा। एकलव्य चौराहा से चौफटका की ओर करियप्पा द्वार तक यह फ्लाईओवर पश्चिम दिशा से प्रयागराज में आने-जाने वाले यातायात के लिए वरदान साबित होगा।

आज सायं से ही मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल के साथ न्यायमूर्ति श्री विनीत सरन ने भी शहर के कई भागों में चल रहें निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मण्डलायुक्त के साथ न्यायमूर्ति अलोपीबाग होते हुए झूंसी से अँदावा मोड़ तक निर्माण कार्यों को देखते रहें तथा वापस सीएमपी के ड़ॉट पुल से होते हुए सिविल लाइन्स के कार्यों को भी देखा। नवाब यूसूफ रोड़ से होते हुए मण्डलायुक्त के साथ मा. न्यायमूर्ति एकलव्य चौराहा से हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर पहुंचे थे। इस भ्रमण में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण श्री भानुचन्द्र गोस्वामी भी साथ-साथ चल रहें थे।

No comments