Breaking News

देव दीपावली पर संगम नोज पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

 प्रयागराज23 नवम्बर 2018 । संगम नोज पर देव दीपावली का आयोजन जिला प्रशासन एवं कुम्भ मेला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। 
 जिसमें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विनित सरन एवं एडीजी जोन एस.एन.साबत, मण्डलायुक्त ड़ॉ. आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी  सुहास एल.वाई., कुम्भ मेला अधिकारी विजय किरन आनन्द, डीआईजी कुम्भ .पी.सिंह, एसएसपी नितिन तिवारी समेत जनपद प्रयागराज के प्रशासनिक अधिकारीगण, विभिन् क्षेत्रों से आये सामाजिक संगठनों एवं प्रयागराजवासियों ने प्रतिभाग किया।
देव दीपावली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ दीप प्रज्जवलन आदि किया गया। संगम क्षेत्र के सभी घाटों को दीपों से सजाया गया था।

No comments