गैंगरेप पीड़िता व उसकी माँ को कोर्ट लाकर आरोपियो के सहयोगियों ने जबरन सुलह का किया प्रयास*
*पीड़िता के अधिवक्ता के पहुँचने पर आरोपियो की मंशा पर फिरा पानी,भागे कोर्ट से*एफटीसी प्रथम की अदालत में सुरक्षा के लिए पड़ी अर्जी*
सुल्तानपुर। गैंगरेप के मामले में अभियोगिनी को गुमराह कर उसकी पीड़िता बेटी को कोर्ट बुलाकर जबरन सुलह के प्रयास का मामला सामने आया। हालांकि पीड़िता के अधिवक्ता कोर्ट में पहुँच गए तो आरोपियो के समर्थक भाग खड़े हुए। अभियोजन पक्ष ने सुरक्षा को लेकर एफटीसी प्रथम की अदालत में अर्जी दी है।
मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के शाहपुर सरकंडेडीह से जुड़ा है,जहां के रहने वाले आरोपीगण महबूब,आजम,नदीम व सहआरोपी मुस्तकीम निवासी असरोगा-कुड़वार के खिलाफ करीब 10 माह पूर्व स्कूल जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ी किशोरी को लिफ्ट देने के बहाने एक ईंट भट्ठे पर ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप है।मामले में डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद आरोपियो पर मुकदमा दर्ज हुआ और सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गये।अब भी सभी आरोपी जेल में ही निरुद्ध है।तीन आरोपियो से जुड़े मामले का विचारण एफटीसी प्रथम की अदालत में चल रहा है,जबकि एक का मामला स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत से जुड़ा है।बुधवार को एफटीसी प्रथम की अदालत में आरोपियो के परिवारीजन व अन्य सहयोगी पीड़िता की मां को उसकी बेटी की शादी करा देने का खर्च देने व अन्य लालच देते हुए आरोपियो की डर से रायबरेली जिले में पढ़ रही पीड़िता छात्रा को उसकी माँ के साथ स्कूल जाकर धोखे से सुलह कराने के लिए कोर्ट ले आये। पीड़िता व उसकी माँ को दबाव में लेकर आरोपी पक्ष के लोग होस्टाइल बयान लिखाने की पूरी तैयारी भी कर लिए थे।इसी बीच अभियोगिनी के अधिवक्ता मो अनवर कोर्ट में पहुँच गए तो आरोपी पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। जिसके बाद पीड़िता व उसकी माँ ने आप बीती बताई।अभियोगिनी के अधिवक्ता ने गवाहों की सुरक्षा के लिए कोर्ट में अर्जी दी है और इस प्रकरण की शिकायत एसपी से भी करने के लिए कहा है।मामले में सुनवाई के लिए 11 दिसम्बर की तिथि नियत की गई है।

No comments