प्रयागराज। अतरसूय्या थानार्तगत रानी मण्डी मोहल्ले मे एक गाय तड़प्ती मर गई। वही करेली इलाके के सोलह मार्केट के पास खुले गटर में एक गाय फंस गई। स्थानीय लोगों ने निकलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। नगर निगम
पशु चिकित्सा अधिकारी धीरज गोयल ने फोन करने पर दो टूक जवाद दिया की यह मेरा काम नही।
 |
| रानीमंडी |
मोहल्ले के मो०स्वालेह ने बब्लू अग्रवाल धागे वाले,रमेश वर्मा,रवि वर्मा की मौजूदगी मे स्वास्थ अधिकारी गोयल को फोन किया तो उधर से जवाब दिया गया की मेरे पास समय नहीं । वहीं मस्जिद काज़ी जी बख्शी बाज़ार के मुतावल्ली शाहरुक़ क़ाज़ी ने जब तड़पती गाय का विडियो लाइव किया, तब भी कहीं से कोई प्रतिक्रया नही हुई ।
 |
| सोलह मार्केट के पास खुले गटर में गाय |
आखिरकार बेज़ुबान गाय ने स्वास्थ महकमे के अधिकारी के उदासीन रवैये से थोड़ी देर मे दम तोड़ दिया।अब सवाल उठता है की गाय का माँ कहने वाले और गाय पर राजनीति करने वाले कहाँ हैं। अब सवाल यहां यह नही की वह गऊ माता है बल्कि सवाल यह उठता है कि क्या बेज़ुबान गाय के मरने के बाद किसी पर गाज गिरेगी या नही।
No comments