Breaking News

एसआरएन अस्पताल में कुंभ कार्यों की गति धीमी, 15 दिसंबर तक है डेटलाइन


प्रयागराज : एसआरएन (स्वरूपरानी नेहरू) अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की गति इतनी धीमी है कि यह दिसंबर माह में भी नहीं पूरा हो सकता। प्रमुख सचिव व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कई बार निरीक्षण भी किया लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। कार्य पूरा करने की डेडलाइन 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। कार्य की गति देखकर नहीं लगता है कि समय पर काम पूरा हो पाएगा।

 कुंभ के लिए सरकारी अस्पतालों में काम चल रहा है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एसआरएन अस्पताल में ओटी, ओपीडी, इमरजेंसी, सीसी रोड आदि  के लिए कुल 68 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट है। 48 काम होने हैं जिसमें 23 तो पूरा हो चुका है लेकिन 25 काम अभी चल रहा है।

यह कार्य हैं अधूरे

-अस्पताल परिसर में वेटिंग हॉल।

-सामान्य वार्ड चार, नौ व दस।

-रेडियोलॉजी व एक्स-रे डिपार्टमेंट।

-इमरजेंसी बिल्डिंग की पेंटिंग।

-माड्युलर किचन व उसके कमरे।

-अस्पताल परिसर स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण।

-कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट का आइसीयू वार्ड

-अस्पताल परिसर की सड़क आदि।

क्या कहते हैं अवर अभियंता

अवर अभियंता स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल, यूके दुबे का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द काम पूरा हो जाए। अधिकांश काम पूरा हो चुका है कुछ में काम चल रहा है।

No comments