Breaking News

निर्दलियों से समर्थन जुटाने में लगे गहलोत, बोले- कांग्रेस के साथ आएं

प्रातःकाल संवाददाता, जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता में कहा कि जो लोग निर्दलीय जीत करके आते हैं हम उनका सहयोग लेने के लिए तैयार हैं। अभी तो परिणाम पूरी तरह से आ जाए फिर बात करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार हुई या फिर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की।

View image on Twitter
View image on Twitter
Ashok Gehlot, Congress on results: Congress has won the mandate. No.s can go up & down but public's mandate is in the favour of Congress. We will get clear majority, still we would want independent candidates & parties other than BJP to support us if they want

 इसी के साथ गहलोत ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से गुजरात के भीतर नरेंद्र मोदी को टक्कर दी वो पूरे देश ने देखा और यही वजह है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से ऐसे परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भाषा की मर्यादा का पालन नहीं किया है और अब आप देखे रहे हैं कि सरकारी संस्थाएं बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने इस्तीफा दिया। अशोक गहलोत ने सहयोगियों की तलाश में कहा कि हम सभी लोगों को साथ में लेकर चलना चाहते हैं।  

No comments