A.U : प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक
प्रयागराज : रसायन शास्त्र विभाग के प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटिव कंप्यूटर सेंटर का दायित्व भी सौंपा गया है। अब समय पर परीक्षा करवाने, परिणाम घोषित करने और समय पर डिग्री उपलब्ध कराने की सारी जिम्मेदारी प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह निभाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक का दायित्व इससे पहले प्रो. एचएस उपाध्याय के पास था, जबकि डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटिव कंप्यूटर सेंटर के निदेशक की जिम्मेदारी प्रो. एके मालवीय उठा रहे थे। सोमवार को प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा विभाग में जितनी भी समस्याएं हैं उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को अंकपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी समस्याएं मिलती हैं। इसके लिए अलग से एक प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी।
इविवि के पुरातन छात्र रहे हैं
मूलत: आजमगढ़ जिले के जहानागंज कस्बे के रहने वाले प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ही पुरातन छात्र रहे हैं। अभी वे केमिस्ट्री विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में 1981 में एमएससी व 1986 में पीएचडी की है। उन्होंने 2016 में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट का दायित्व निभाया। पीसीबी छात्रावास के लंबे समय तक सुपरिटेंडेंट भी रहे हैं।

No comments