Breaking News

भाजपा को केंद्र से वैसे ही हटाया जाएगा जैसे बंगाल में माकपा : ममता बनर्जी

केशियारी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि जैसे राज्य की सत्ता से माकपा को हटाया था, वैसे ही केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल किया जाएगा। बनर्जी ने भगवा दल पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के ऐतिहासिक स्थानों के सिर्फ नाम बदले हैं। पश्चिम मिदनापुर जिले में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हम दिल्ली की लाल आंखों से नहीं डरते हैं। भाजपा को जल्द ही केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जाएगा। हमने (तृणमूल कांग्रेस) बंगाल से माकपा को खदेड़ा था। भाजपा को भी लोग निकट भविष्य में केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देंगे। यह हमारा संकल्प है।’’
On the occasion, I paid tribute to Sahid Khudiram Bose on his birth anniversary today for his supreme sacrifice to the cause of our country’s freedom.

A large number of new projects were flagged off and government benefits handed over to more than 10,000 beneficiaries.
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Our commitment is development and all our efforts will continue to be directed towards ensuring development of the people. pic.twitter.com/Gx30EMmz9f
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
72 people are talking about this

 
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने के प्रयासों के तहत अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में विपक्ष की पार्टियों की मेगा रैली बुलाई है। भगवा दल की हिन्दुत्व एजेंडे को लेकर आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘ मैं रामकृष्ण मिशन के ऋषियों का बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन भाजपा वालों का सम्मान नहीं करती हूं जो हिन्दुत्व के नाम पर ड्रामा करते हैं।’’



यह भी पढ़ें: वह दिन कभी ना आए कि राहुल गांधी से हमें हिंदू होने का मतलब जानना पड़े: सुषमा

राजस्थान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को दलित बताने वाले बयान की पृष्ठभूमि में, बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा दलितों का अपमान कर रही है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों को अपनी पार्टी के कार्यालय में बदलने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’’

No comments