मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला ने इस्तीफा दिया
आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला ने राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और स्वीकार किया कि विपक्ष की ताकत को उन्होंने कम करके आंका। पांच बार के मुख्यमंत्री ललथनहवला ने कहा कि उन्होंने सत्ताविरोधी लहर किस हद तक है, इसे भी कम करके आंका।


No comments