Breaking News

भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को किसान, बेरोजगार, नौजवान विरोधी....सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह

कौड़िहर। फूलपूर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने आज क्षेत्र फाफामऊ क्षेत्र के माढेसा, सरायफतते, पबनह, कटरा, दसआपुर, बुनौना, ककरा, लाखरैया आदि दर्जनों गांवों में चौपाल लगा लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान के लिए कहा ।
सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने दशापुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को किसान, बेरोजगार, नौजवान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा शासन में समाज का हर वर्ग दुखी है । धान की खरीद न होने, खाद, बीज की कमी से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को दूर करने की बजाय भाजपा मंदिर – मस्जिद की राजनीति कर रही है । सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि किसानों को मुफ्त में सिंचाई, मुफ्त इलाज तथा अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं । भाजपा पर झूठे वादे करने का अरोप लगाया।
सपा सांसद मा नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने क्षेत्रीय लोगों से उनके बीच हमेशा बने रहने का वादा करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहेंगे ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव, दूधनाथ पटेल, जीतलाल पासी, रामअचल यादव, पप्पू यादव, सलिक राम पटेल, भइयालाल यादव, लालजी यादव, राजवंत पटेल, रामचंद्र यादव, ताराचंद्र यादव, बासुदेव यादव, मुन्ना पटेल, दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद उपस्थित थे ।

No comments