Breaking News

प्रतापगढ़ : पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के संकेत दिए

प्रतापगढ़। जिले में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के संकेत दिए हैं।
 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को हब्बू सरोज जो कि आज बेल्हा पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया है और कई मामलों में वांछित भी है उसके ऊपर कई थानों में हत्या, लूट डकैती ,फिरौती जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है और पुलिस को इस अपराधी की बड़ी शिद्दत से तलाश है लेकिन पुलिस इसे गिरफ्तार करने में अभी तक नाकाम है इसके ऊपर एक लाख का इनाम भी घोषित है । नवागत पुलिस कप्तान एस आनंद ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आज इस खूंखार अपराधी के घर कुर्की और इसके घर पर सरकारी ताला लगा दिया गया। कप्तान के इस तेवर को देखते हुए अब ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के दिन अब करीब आ गए है और तेज तर्रार कप्तान एस आनंद इन अपराधियो का खेल बहुत जल्द खत्म करके एक नया इतिहास लिख देंगे जिसकी जरूरत आज हर किसी को महसूस हो रही है।

No comments