Breaking News

ओडिशा को अंडर-21 पुरुष हाकी का स्वर्ण

मुंबई। ओडिशा ने हरियाणा की दोहरा खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरकर मंगलवार को यहां पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज करके खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कों की अंडर-21 हाकी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता। 
enter U-21 boys hockey final of Khelo India Youth Games 2019 beating Uttar Pradesh 2-1 in Mumbai; Skipper Nilam Sanjeep Xess and Krishna Tirkey score one goal each for Odisha
PIC Credit: Odisha Sports
See Kalinga TV's other Tweets
 

हरियाणा ने सोमवार को पंजाब को हराकर लड़कों के अंडर-17 वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन अंडर-21 वर्ग में अच्छा खेल दिखाने के बावजूद उसे हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमें नियमित समय तक 2-2 से बराबरी पर थी लेकिन टाईब्रेकर में ओडिशा ने दबदबा बनाया। कांस्य पदक के लिये खेले गये मैच में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। दोनों टीमें नियमित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। 

No comments