'तुनु तुनु' के साथ प्रोड्यूसर बनी शर्लिन चोपड़ा
मुंबई। शर्लिन चोपड़ा को आप यह न समझें कि वह हॉट, सेक्सी और बोल्ड फोटो के लिए विख्यात है। यह एक इमेज है, जिसे शर्लिन अब बदल देना चाहती है इसलिए अब वह अभिनेत्री के साथ-साथ निर्मात्री के तौर पर भी सामने आ गई हैं। इन दिनों उनका म्यूजिक़ एलबम 'तुनु तुनु' चर्चाओं में है। तुनु तुनु सॉन्ग को सुक्रिती कक्कड़ ने गाया है, जबकि गाने को म्यूजिक टी-सीरीज द्वारा प्रमोट किया जा रहा है। इससे पहले शर्लिन एक शॉर्ट स्टोरी माया भी बना चुकी हैं।
शर्लिन कहती हैं कि अब तक मेरी पहचान बोल्ड एक्ट्रेस की रही है और यह इमेज मेेरे साथ चिपकी रह गई। अब कुछ ऐसा करना चाहती हूं कि जिसे दुनिया याद रखे। उन्हें मेरी क्षमताओं का पता चले कि शर्लिन सिर्फ बोल्डनेस की पर्याय नहीं है, वह अवार्ड विनिंग परफॉरमेंस भी दे सकती है। माया से मुझे अच्छा रिस्पॉन्स मिला इसलिए सोच लिया कि अब म्यूजिक़ में भी कुछ किया जाए। मेरी थिंकिंग ये है कि जब ईश्वर ने अच्छी बॉडी दी है और आपमें क्षमता है तो क्यों ना बेस्ट निकालने की कोशिश की जाए। मैं भी चाहती हूं कि किसी अवार्ड की हकदार बनूं लेकिन यह तभी हो सकता है जब मैं कुछ अच्छा करूं। इसलिए मैं अपना सिंगल एलबम लेकर आई हूं जिसमें मैंने ही तय किया है कि मुझे क्या प्रेजेंट करना है। मुझे किसी के आगे हाथ फैलाकर काम नहीं मांगना। मुझे गर्व महसूस होता है कि अब मैं प्रोड्यूसर हूं।

No comments