Breaking News

अखाड़ा जूना के संत शाही अंदाज में पहुंचे संगम तट, देखें तस्वीरें

Image result for कुंभ मेला 2019

प्रातःकाल संवाददाता
कुंभ के प्रथम मकर संक्रांति स्नान पर गंगा, यमुना, अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। मंगलवार की भोर में स्नान शुरू होते ही विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-आध्यात्मिक समागम के रूप में कुंभ मेला शुरू 

मकर संक्रांति स्नान के लिए सुबह से ही संगम की ओर जाने वाले मार्गों पर हर तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब हिलोरें मारने लगा। शाम तक करीब एक करोड़ से अधिक तादाद में तीर्थयात्री संगम क्षेत्र में पहुंच गए। कुंभ मेला प्रशासन ने संतों,भक्तोंं, कल्पवासियों के सहज स्नान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। फाफामऊ से अरैल के बीच कड़े सुरक्षा इंतजामों में मकर संक्रांति का पहला कुंभ स्नान आरंभ होगा। 

महामण्डलेशर स्वामी महेशान्द गिरिजी महाराज सोमेर धाम चण्डी आश्रम सहसत्र धारा देहरादून उत्तराखण्ड के शाही स्नान में श्रद्धालुओं  का जनसैलाब उमडा।

shahi snan

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तोपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़े के संतों का स्नान पूरा हो चुका है। दोनों आखाड़ों के संत अपने शिविर की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
shahi snan
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के बाद अटल अखाड़े के संतों ने शाही स्नान किया

No comments