Breaking News

पीएम मोदी से मिले अनिल कपूर, बोले- 'उनकी बातें सुनकर मुझे बहुत प्रोत्साहन मिला'

anil kapoorअनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं । हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'इश्क मीठा' रिलीज किया गया । अब अनिल कपूर एक नई वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अनिल कपूर ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की ।
पीएम मोदी से मिलने के बाद अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की । फोटो के कैप्शन में अनिल कपूर ने लिखा, 'आज पीएम मोदी से मिला । उनकी बातों ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया । देश को आगे बढ़ाने के उनके सपने के बारे में जानने का मौका मिला ।'


I had the opportunity to meet our h'ble Prime Minister @narendramodi Ji today & I stand humbled and inspired in the wake of our conversation. His vision and his charisma are infectious & I'm grateful for the chance to have witnessed it in person 🙏🏻
1,118 people are talking about this

No comments