Breaking News

बंद गोदाम में लगी भीषण आग,मौके पर 4 दमकल

प्रातःकाल संवाददाता, प्रयागराज के घंटाघर क्षेत्र में एक कप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। आग को काबू करने के लिए मौके पर 4 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह आग एक बंद गोदाम में लगी हैए लेकिन आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।
fire
मामला घंटाघर क्षेत्र में थाना कोतवाली के अंतर्गत संजय मार्केट शॉपिंग काम्प्लेक्स के तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। माना यह जा रहा है कि उपरोक्त मंजिल पर दुकानदारों के कई गोदाम थेए जो कि बंद पड़े हुए थे। जिसमें मुख्यतः कादिर भाई की दुकान का सामान थाए जिन्होंने होली की तैयारी करते हुए लाखों का सामान इन गोदामों में भर रखा था।

आग की तेज लपटों ने आस .पास के गोदामों व दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने की जानकारी सामने आने के बाद संजय मार्केट शॉपिंग काम्प्लेक्स को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। एहतियात के तौर पर कुंभ मेले से भी दमकल की चार गाड़ियां भेजी जा रही हैं।

No comments