कैंडिल मार्च निकाल कर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वीर शहीद अमर रहें,भारत माता की जय,वन्देमातरम,तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद से आज कीडगंज के मार्ग गुंजायमान हो उठे। कीडगंज थाने के पीछे प्राचीन शिव मंदिर हेला समाज से वीर सपूतों के अमर बलिदान के श्रद्धान्जली स्वरूप कैंडिल मार्च निकाला गया। समाज के प्रत्येक वर्ग खासतौर से हेला समाज के सैकड़ों अबाल बृद्ध ने मार्च में अपनी महती सहभागिता दी। मार्च को सफल बनाने हेतु निखिलेश हेला की भूमिका प्रशंसनीय रही। मार्च में शामिल सर्व प्रण विजय सिंह, गणेश केसरवानी,महेश निषाद,हरिश्चन्द्र हेला,श्यामजी,अंकित,संजय,विक्रांत एवं अशोक हेला,बृजेश केसरवानी,राजेश गुप्ता,मुकेश लारा तथा राजीव मिश्रा आदि-आदि का नाम उल्लेखनीय है।


No comments