कुंभ मेला: मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए फाफामऊ में पैदल जाते समय गिरने से एक बुजुर्ग की मौत
प्रयागराज। कुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर महास्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज में उमड़ रही है। देश के हर कोने से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने संगमनगरी पहुंच रहे हैं। संगमनगर में भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के शहर आने से पहले ही कई जगहों पर रोक दिया जा रहा है।
वहां से श्रद्धालु पैदल ही संगम तट पहुंच रहे हैं। हलांकि मेला प्रशासन ने शटल बसें और ई-रिक्शा चलाया है। लेकिन इतनी ज्यादा है कि प्रशासन के सभी सुविधाओंइसी दौरान प्रयगाराज के फाफामऊ कछार में पैदल जाते समय एक बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग पत्नी के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने बहराइच से आए थे। बसों को शहर के बाहर ही रोके जाने से वह पैदल ही संगम तट की ओर जा रहे थे। इसी बीच गिरने से उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभा
बता दें कि, कुंभ मेले को दिव्य, भव्य एवं सुविधा जनक बनाये जाने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा हर तरह के प्रयास करने के दावे किए हैं। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए बुजुर्गों और दिव्यांगों को कुंभ पुलिस स्नान कराने के लिए 40 आराम रथ तैयार किए हैं। आराम रथ दरअसल दो पहिया बाइक है, जिनसे पैदल चल रहे बुजुर्ग और दिव्यांगों को स्नान घाट तक पहुंचाया जाना है। शनिवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने मेला कार्यालय से 40 बाइक को झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये बाइक दो फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक सुबह सात बजे शाम तीन बजे तक फाफामऊ के बेला कछार बस स्टेशन से नागवासुकी स्नान घाट तक के लिए चलेंगी। प्रत्येक बाइक पर एक बुजुर्ग बैठ सकते हैं।


No comments