केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने परिजनों को ढांढस बंधाया
अपना दल एस की नेता व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए मेजा स्थित टुडि़हार गांव पहुंचीं। उन्होंने गमजदा परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान अन्य विशिष्टजन भी पहुंचे।
अंतिम विदाई की तैयारी
एसडीएम मेजा विनय सिंह ने बताया कि शहीद को मेजा स्थित नरवर चौकठा गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद श्यामा चरण गुप्ता सहित स्थानीय विधायक एवम अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शहीद के अंतिम विदाई को लेकर सारी तैयारी पूरी की का चुकी है।
लखनऊ राजमार्ग पर चौकसी बढ़ी
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमला को देखते हुए सुरक्षा के तहत फाफामऊ में लखनऊ राजमार्ग पर बीएसएफ के जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। सड़क से गुजरने वाले हर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है।

No comments