Breaking News

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत को दो रन से हराया

हैमिल्टन। सोफी डिवाइन ने अर्धशतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया जिससे न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय महिला टीम को दो रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। सलामी बल्लेबाज डिवाइन ने 52 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली जिसमें न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 161 रन बनाए। कप्तान ऐमी सेटरथवेट ने 31 जबकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज सूजी बेटों ने 24 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 28 रन देकर दो विकेट चटाए जबकि मानसी जोशी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत को दो रन से हराया, 3-0 से क्लीनस्वीप किया
इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 रनों की पारी के बावजूद भारतीय महिला टीम चार विकेट पर 159 रन ही फेक रही। अंतिम ओवरों में अनुभवी मिताली राज (20 गेंद में नाबाद 24) और दीप्ति शर्मा (16 गेंद में नाबाद 21) भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहे। डिवाइन न्यू की सबसे सफल गेंदबाज रही जिन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। इससे पहले स्मृति के करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन था जो उन्होंने 17 नवंबर 2018 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को स्मृति ने एक बार फिर मंदानी शुरुआत दिलाई। स्मृति ने ताहुहु पर चौके के साथ खाता खोला और फिर आन पपसन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा।
स्मृति ने तीसरे ओवर में आफ स्पिनर लेग कास्पेरेक (37 रन पर एक विकेट) पर भी लगातार दो चौके मारे। सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया लगातार तीसरी पारी में नाकाम रही और सिर्फ एक रन बनाने के बाद कास्पेरेक की गेंद को आगे खेलने की कोशिश में चूक गई और विकेकीपर केटी मार्टिन ने उन्हें स्टंप करने में कोई गलती नहीं की। मौजूदा श्रृंखला में वह 04, 04 और 01 रन की पारियों से नौ रन ही जुटा पाया। स्मृति को इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज (21) के रूप में उमदा जोड़ीदार मिला। स्मृति ने पीटरसन पर लगातार दो चौकों के साथ छठे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। स्मृति ने सोफी डिवाइन की गेंद पर एक रन के साथ 33 गेंद में श्रृंखला का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

No comments