Breaking News

देश रहेगा तभी राजनीति होगी* गौर से छुट्टी का सिस्टम पढ़े......

जामा मस्जिद पर जुमा बाद मुस्लिम लोगों में भयानक आक्रोश,पाकिस्तान मुर्दाबाद , इमरान खान मुर्दाबाद के लगे नारे

आज का अटैक का कारण हमारे देश के सिस्टम की कमजोरी है। सभी जवान छुट्टियां काट कर वापस अपने डयूटी जा रहे थे। सुबह 04 बजे जम्मू से कॉन्वॉय खुलती है, जरा आप सोचिए, जब दिल्ली से श्रीनगर तक जवानो के लिए Air courier service का व्यवस्था किया गया है तो फिर जवान इतनी बड़ी संख्या में कॉन्वॉय में आने को क्यों मजबूर हैं। छुट्टी से वापस हो रहे जवानों के पास हथियार नहीं होती है, प्रत्येक गाड़ी में 02 जवान ही हथियार बन्द होते हैं। भारतीय फौज की बस ऐसी होती है जिसमें आम आदमी 01 या 02 घण्टा से ज्यादा देर बैठकर सफर नहीं कर पायेगा। लेकिन हमारे जवान 12 से 15 घंटे और कभी कभी तो 24 घण्टे तक लगातार इस बस में सफर करते हैं, किसी नेता को अंदाजा है कि उनकी हालत क्या होती होगी। और ऐसे में  आतंकवादी संगठन जवानो के हरासमेंट का फायदा उठाकर हमला करते हैं। लेकिन आज हमारे जवानों के हरासमेंट का फायदा नहीं उठाया गया है। आज हमारे देश के कमजोर सिस्टम का फायदा उठाया गया है।।

 कैसे :-
जब सुरक्षा बलों का कॉन्वॉय चलती है तो हमारे standing order procuder के अनुसार कोई भी सिविलियन गाड़ी सुरक्षा बलों के गाड़ी के बीच मे नहीं आनी चाहिए। लेकिन ऐसा करने पर पढ़े लिखे सिविलियन सुरक्षा बलों के ऊपर उँगली उठाने लगते हैं और हमारे देश के नेता उनके पक्ष में आगे आ जाते हैं।, 15 घण्टे की लंबी सफर से आ रहे जवानो के बारे में कोई नहीं सोचता है, बल्कि सबको जवानों के कॉन्वॉय से साइड चाहिए। और यही कारण है कि आज बारूद से भरी कार सुरक्षा बलों के कॉन्वॉय के बीच मे आ गयी जैसे रोज आम गाड़िया आया करती है, और हमारे देश के लाल के गाड़िया को परखच्चे उड़ा दी। इस हादसे के गुनेहगार पाकिस्तान के अलावा वे देशवासी भी हैं जो जवानों के कॉन्वॉय से अपने गाड़िया को साइड लेते हैं और जो नेता उनके पक्ष में सुरक्षा बलों के Standing order procudere को ऐसी तैसी करते हैं। आपलोग सुनते होंगे न्यूज़ चैनल की बाते किसी हादसे के बाद,, कभी किसी जवान के दिल की बात भी सुन लीजिए। क्योंकि जवानों के दिल की बात न्यूज चैनल नहीं बताएगी।

*देश रहेगा तभी राजनीति होगी*

आज मन बहुत दुःखी है,एक साथ 40 जवानो के शहीद होने पर,शहीदी भी ऐसा जिसमें हमारे जवान अपने कुशलता  व विरता दिखा ना सके क्योंकि गद्दारों ने औचक हमला किया।क्या आज भी मां भारती के उन गद्दारों व राजनेताओं को सबुत चाहिए जिनके ऊपर भारत सरकार कार्रवाई करती है तो सबुत की जरूरत पड़ती है, जिनके लिए ये अश्रु प्रवाह करते हैं। अपने अवार्ड वापस करते हैं, अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। मेरे भाई एक बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए,देश होगा तभी राजनीति होगी।
आज हमारे देश में ऐसी सोच पल बढ़ रही है कि हम अपने को ही कोसते है अपना ही मजा लेते है अपने सामर्थ्य पर ही संदेह करते हैं अपनों से सबुत मांगते हैं,ये भूल जाते हैं दीमक रूपी सोच मां भारती को कमजोर बना देगी। ये भी भूल जाते हैं देश रहेगा तभी राजनीति होगी।
पुलवामा जैसी घटनाएं दुबारा न हो इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर आकर देश की धड़कन को समझने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि राजनीति के मुद्दे बहुत है पहले देश हित के बारे में सोचने की जरूरत है।अन्त में पुनः कहना चाहूंगा सभी राजनीतिक दलों से देश होगा तभी राजनीति होगी।
सर झुके बस उस  शहादत में
जो शहीद हुए हमारी हिफाजत में.
       🇮🇳जय हिंद की सेना DIA

पढ़ कर अपना विचार जरूर व्यक्त करियेगा

No comments