प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन अब कुंभ मेले के बाद
प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर 13 फरवरी से शिफ्ट की जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन अब कुंभ मेले के बाद शुरू होगा। रेलवे का तर्क है कि कुंभ मेले के अभी दो स्नान पर्व बाकी है। ऐसे में अगर ट्रेनें शिफ्ट की जाती हैं तो स्नान पर्व के दौरान प्रयागघाट पहुंचने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिए जाने की वजह से यात्रियों को वहां पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
दरअसलए रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेसए इलाहाबाद.हरिद्वार एक्सप्रेसए सरयू एक्सप्रेसए मनवार संगम एक्सप्रेसए जौनपुर पैसेंजर को 13 फरवरी से प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया था। इसके अलावा प्रयाग जंक्शन से चलने वाली प्रयाग.कानपुर इंटरसिटीए प्रयाग.चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयाग.कानपुर पैसेंजर को भी शिफ्ट करने की बात कही गई थी।
फिलहाल पूर्व में घोषित इन ट्रेनों को रेलवे ने प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलाने के अपने निर्णय को स्थगित कर दिया है। एनसीआर के पीआरओ डाण् अमित मालवीय ने इसकी पुष्टि की है। इस बारे में लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार का कहना है कि कुंभ के बाद ही अब इन ट्रेनों को प्रयागघाट शिफ्ट किया जाएगा।

No comments