Breaking News

अखिलेश को रोकने के बाद योगी की पुलिस का प्रयागराज में छात्रों पर लाठीचार्ज, सपा सांसद समेत अनेक कार्यकर्ता घायल


फूलपुर सांसद नागेन्द्र  लाठीचार्ज में बचते हुए

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावाती ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज समेत प्रदेश भर में कई जगहों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में भी प्रदर्शन कर रही है।
 इस दौरान पुलिस ने वहां लाठीचार्ज किया, जिसमें बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव घायल हो गए हैं।

 उनके साथ कई कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई है।खबरों के मुताबिक, विश्वविद्यालय से बालसन चौराहे के लिए बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव की अगुआई में जुलूस निकाला गया।
पुलिस लाइन से रिहा होकर जाते सांसद धर्मेंद्र यादव

इस जुलूस को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें तमाम छात्रनेता समेत कई समाजवादी नेता नेता घायल हो गए।

इलाज करवाती  पूर्व ऋचा सिंह

पुलिस की लाठीचार्ज के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अफर-तफरी मची हुई है। बता दें कि आखिरकार यह विवाद बढ़ा कैसे। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जाने वाले थे, लेकिन जैसे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रशासन ने आगे जाने से रोक दिया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भड़क

No comments