Breaking News

राजकोषीय मजबूती की रूपरेखा के बारे में भी बताएंगे वित्त मंत्रीअरुण जेटली

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की परंपरागत बजट बाद बैठक को संबोधित करेंगे।इस बैठक में वित्त मंत्री अंतरिम बजट के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे तथा साथ ही राजकोषीय मजबूती की रूपरेखा के बारे में भी बताएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सरकार को चालू वित्त वर्ष में किए जाने वाले अंतरिम लाभांश के भुगतान पर भी चर्चा होगी।
Image result for वित्त मंत्री अरुण जेटली
केंद्रीय बैंक की वित्तीय स्थिति के हिसाब से सरकार 2018.19 में 28ए000 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश की उम्मीद कर रही है। पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने केंद्र को 10ए000 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया था। बजट पेश होने के बाद आयोजित यह परंपरागत बैठक ऐसे समय हो रही है जबकि चालू वित्त वर्ष में सरकार के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पाने में असफल रहने की आशंका है। इसके अलावा सरकार ने बजट में पांच लाख रुपये तक की आय पर कर छूट तथा 12 करोड़ छोटे और सीमान्त किसानों को न्यूनतम आय समर्थन की भी घोषणा की है।
 सरकार ने बजट में ष्प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि ;पीएम. किसानद्ध की भी घोषणा की हे। इसमें छोटे किसानों को सालाना छह हजार रुपये का आय समर्थन दिया जायेगा। सरकार ने बजट में नये वित्त वर्ष के दौरान मानक कटौती को भी 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का फैसला किया है। जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर आय छूट को भी 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 40ए000 रुपये कर दिया गया है। अंतरिम बजट में चालू वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे के 3ण्4 प्रतिशत रहने का संशोधित अनुमान लगाया गया है। जबकि इससे पहले इसके 3ण्3 प्रतिशत रहने का बजट अनुमान रखा गया था।


No comments