Breaking News

उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू ने संगम में डुबकी लगाई डुबकी, सर्वमंगल की कामना


प्रयागराज, । कुंभ शुरू होने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के संगम में डुबकी लगाने की चर्चा शुरू हो गई थी। आज उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू ने संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंंने त्रिवेणी तट पर पूजन-आरती कर सर्वमंगल की कामना की। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन के कई पदाधिकारी भी थे। इससे पहले बमरौली एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचकर आरती व पूजा अर्चना की। इसके बाद अक्षयवट दर्शन किया। वह सरस्वती कूप और लेटे हनुमानजी के दर्शन करने भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-4 स्थित अक्षयवट सांस्कतिक पांडाल, महावीर मार्ग में युवा कुंभ सम्मेलन के कार्यक्रम शिरकत की। उपराष्ट्रपति ने सेक्टर-18 में परमार्थ निकेतन आश्रम स्वामी चिदानअरैल में आयोजित कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में भी मौजूद रहे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी 18 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाने आ सकती है। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगम स्नान करने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुरुआत में ही आकर साधु-संतों का आशीर्वाद ले चुके हैं।

No comments