Breaking News

अक्षय कर्णीवार के करियर के पहले शतक, विदर्भ को मिली बढत

नागपुर। अक्षय कर्णीवार के करियर के पहले शतक और निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाले रणजी चैंपियन विदर्भ ने इसके बाद शेष भारत की सलामी जोड़ी को सस्ते में आउट करके गुरुवार को यहां ईरानी कप क्रिकेट मैच के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। कर्णीवार आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और उन्होंने 102 रन की आकर्षक पारी खेली जिससे विदर्भ ने 425 रन बनाकर पहली पारी में 95 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। शेष भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 102 रन बनाये हैं और उसे अब सात रन की बढ़त मिल गयी है।
अक्षय कर्णीवार का शतक, विदर्भ को पहली पारी में बढ़त
शेष भारत की दूसरी पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने अनमोलप्रीत सिंह ;छहद्ध का विकेट जल्दी गंवा दिया जबकि मयंक अग्रवाल ;27द्ध भी लांग आफ पर आसान कैच देकर पवेलियन लौटे। इसके बाद पहली पारी के शतकवीर हनुमा विहारी ;नाबाद 40द्ध और कप्तान अंजिक्य रहाणे ;नाबाद 25द्ध ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। ये दोनों तीसरे विकेट के लिये अब तक 56 रन जोड़ चुके हैं। विदर्भ ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 245 रन से आगे बढ़ायी। उसकी निगाह अक्षय वाडकर ;73द्ध पर टिकी थी जिन्होंने कल शाम को टीम को संकट से उबारा था लेकिन टीम को बढ़त कर्णीवार ने दिलायी। बायें हाथ के बल्लेबाज कर्णीवार ने 133 गेंदों का सामना करके 13 चौके और दो छक्के लगाये।


कर्णीवार और वाडकर ने सुबह विदर्भ की पारी की शुरूआत की। वाडकर लंच से पहले आउट हो गये लेकिन कर्णीवार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने धर्मेन्द्रसिंह जडेजा पर मिडविकेट क्षेत्र में दिन का पहला छक्का जमाया। उन्हें अक्षय वाखरे ;20द्ध का अच्छा साथ मिला। कर्णीवार और वाखरे ने आठवें विकेट के लिये 76 रन जोड़कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी। कर्णीवार शतक पूरा करने के बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद को पुल करने के प्रयास में चूक गये और पगबाधा होकर पवेलियन लौटे। वाखरे भी इसके तुरंत बाद चाहर की गुगली पर बोल्ड हो गये। इसके बाद रजनीश गुरबाणी ;नाबाद 28द्ध और यश ठाकुर ;10द्ध ने आखिरी विकेट के लिये 39 रन जोड़कर शेष भारत के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ायी। युवा चाहर शेष भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 112 रन देकर चार विकेट लिये। अंकित राजपूतए जडेजा और कृष्णप्पा गौतम ने दोदृदो विकेट हासिल किये।

No comments