Breaking News

माघी पूर्णिमा से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का रेलाए ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Jam in city
दुनिया भर के लोग भव्य कुंभ की दिव्यता देखने हजारों किलोमीटर दूर से चले आ रहे हैं। संगम में मोक्ष की डुबकी लगाने को आतुर विशाल जनसमूह बड़ी संख्या में कुंभनगरी पहुंच रहा है। मेले में गुरुवार को भीषण जाम के बाद शाम को निर्णय लिया गया था कि मेले में अब बिना पास वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मेले आने वाले वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहां से सिर्फ शटल बस और ई रिक्शा से मेले में जाने का विकल्प होगा। आवश्यक सेवाओंए मीडिया और पुलिस प्रशासन के वाहनों को छूट दी गई है।

गुुरुवार को जब सामान्य वाहनों को प्रवेश दिया गया तो हाहाकार मच गया। सुबह से ही भारी भीड़ शुरू हुई तो दोपहर होते होते स्थिति अनियंत्रित हो गई। संगम जाने वाले मार्ग समेत सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। पुलिस वालों को जाम कंट्रोल करने में पसीने छूट गए। यही आलम लगातार बना हुआ है। शहर से लेकर संगम तक बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं।
Jam in city

छुट्टी के दिन पूरा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर जाता है। रविवार को मेले में भीड़ उमड़ने के चलते शहर में भी पहिए थम गए। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
रविवार को मेला क्षेत्र में आने वाले हर मार्ग पर लम्बा जाम लगा रहा। गाड़ियों का रूट डायवर्जन किया गया जिसके चलते कुछ मार्गों पर भीड़ को कंट्रोल किया जा सका।
इसके बाद मेले से वाहनों को बाहर निकाला गयाए तब जाकर शाम तक स्थिति नियंत्रित हो पाई। मेले के बाहर जीटी जवाहरए तिकोनिया चौराहा से लेकर सीएमपीए बैरहना और नये यमुना पुल पर भी इसी कारण जाम लगा रहा। मेला और जिला पुलिस की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से मेले में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक आम वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।
Kumbh 2019
शहर से आने वाले वाहनों को पीपा वर्कशापए गल्ला मंडीए दधिकांदो पार्किंगए और नैनी की ओर से आने वाले वाहनों को नवप्रयागमए देवरख पार्किंगए वाराणसी और जौनपुर से आने वाले वाहनों को झूंसी में छदनागए महुआबागए चीनी मिलए समयामाई पार्किंग में पार्क किया जाएगा। तेलियरगंज से आने वाले वाहनों को बख्शी बांधए बड़ा कछारए गंगेश्वर महादेव पार्किंग में भेजा जाएगा। एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह ने बताया किए तिकोनिया चौराहे और जीटी जवाहर चौराहे पर सभी ओर से आने वाले वाहनों की वजह से प्रतिदिन जाम लग रहा है। पार्किंग से शटल बस और ई रिक्शा से मेले में जाने की सुविधा होगी। प्रेसए आवश्यक सुविधाओं और पुलिस प्रशासन की गाड़ियों को प्रवेश की छूट होगी।

No comments