Breaking News

kumbh 2019: वाराणसी से प्रयागराज तक चलेगी फाइव स्टार जहाज, रिवर पोर्ट का उद्घाटन

गंगा की तर्ज पर यमुना में भी जल परिवहन की जल्द ही शुरूआत होगी। आने वाले समय में लोग प्रयागराज से दिल्ली की यात्रा जलमार्ग से कर सकेंगे। आगरा से दिल्ली तक जल परिवहन सेवा की योजना को प्रयागराज तक विस्तार देने की सहमति बन गई है। प्रयागराज से दिल्ली तक जल परिवहन का डीपीआर तैयार कर लिया गया है।
Nitin Gadkari

प्रातःकाल संवाददाता
यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहनए जहाजरानीए जलमार्गए नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री नितिन गडकरी ने किला घाट पर दी। यहां उन्होंने अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से तैयार चार रीवर पोर्ट जनता को समर्पित किया। कुंभ में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संगम में डुबकी लगाने के बाद चार रीवर पोर्ट का लोकार्पण किया।
Nitin Gadkari
गडकरी ने केशव संग लगाई संगम में डुबकी 
उन्होंने बताया कि उन्होंने अन्तर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण की तरफ से 5500 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। वाराणसी से हल्दिया और हल्दिया से फरक्का तक रीवर फ्रंट का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयाग से वाराणसी. हल्दिया से आगे बांग्लादेश और म्यांमार तक जलमार्ग बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उत्साह से भरे केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जलपरिवहन की यह शुरुआत सुगम और सस्ते यातायात की दिशा में बड़ी उपलब्धि होगी।
उन्होंने बताया कि गंगा के साथ ही यमुना में भी जल परिवहन सेवा की शुरुआत करने की तैयारी है। पहले आगरा से दिल्ली के बीच जल परिवहन सेवा चालू कराने की योजना थीए लेकिन अब इसे प्रयागराज तक बढ़ाया जा रहा है। डीपीआर भी तैयार कहर लिया गया है। आने वाले समय में लोग प्रयागराज से दिल्ली जलमार्ग से यात्रा कर सकेंगे। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और लोग सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने संगम तट पर त्रिवेणी में दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने सविधि पूजा की। पुरोहितों ने रोलीएअक्षतए पुष्प से संकल्प कराया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी संगम में डुबकी लगाई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहिर भी मौजूद थे। इससे पहले डिप्टी सीएम ने उनकी अगवानी की।

डिप्टी सीएम को दिया जल परिवहन सेवा के विस्तार का श्रेय
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज.वाराणसी.हल्दिया जल मार्ग सेवा का श्रेय डिप्टी सीएम केशव प्रयाद मौर्य को दिया। उन्होंने बताया कि इस जल परिवहन सेवा की शुरूआत सिर्फ वाराणसी.हल्दिया के ही बीच होनी थीए लेकिन डिप्टी सीएम के आग्रह पर इसे प्रयागराज तक जोड़ा गया।


No comments